{"_id":"5df936a08ebc3e87ef0a82dc","slug":"private-land-road-construction-gorakhpur-city-news-gkp333685447","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी जमीन तक जाने के लिए बन रही थी सड़क, निगम ने रोका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी जमीन तक जाने के लिए बन रही थी सड़क, निगम ने रोका निर्माण
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम प्रशासन ने महेवा वार्ड में निजी जमीन तक जाने के लिए बनाई जा रही सड़क का काम मंगलवार को रुकवा दिया। सड़क महेवा के पार्षद रामभुआल कुशवाहा के प्रस्ताव पर बनाई जा रही थी। शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने काम रुकवाया।
महेवा वार्ड के पार्षद रामभुआल कुशवाहा के प्रस्ताव पर खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। मंगलवार को महेवा वार्ड के एक व्यक्ति ने नगर आयुक्त को फोन कर नगर निगम की ओर से निजी जमीन तक जाने के लिए सड़क बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने जमीन से जुड़े कागजात दिखाए, इसके बाद अधिकारियों ने सड़क का काम रुकवा दिया। मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र ने बताया कि सड़क निर्माण रोक दिया गया है। राजस्व की टीम से जांच कराने के बाद ही सड़क निर्माण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।