फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   preparation complete for sant sabha meeting

संत सभा की बैठक की सभी तैयारियां पूरी

Sun, 31 Jan 2016 09:51 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
preparation complete for sant sabha meeting
गोरक्षनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सोमवार से शुरू हो रही संत सभा की चिंतन बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संतों का गोरक्षनाथ मंदिर में देर शाम पहुंचना शुरू हो गया। एक फरवरी को दोपहर बाद से संत सभा के पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो जाएगी। इसमें चिंतन बैठक के सभी एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महराज के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महराज द्वारा जीवन पर्यंत चलाए गए सामाजिक समरसता अभियान को इस आयोजन में नई धार दी जाएगी। हिंदू समाज में छुआछूत, ऊंच-नीच जैसी विभेदकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ हिंदू धर्माचार्य अपने -अपने क्षेत्र में अभियान चलाएं तथा हिंदू समाज को संगठित करने तथा एकता के सूत्र में बांधने की दिशा में पहल करें। चिंतन बैठक में सभी विषयों पर गहन मंथन कर संत समाज राष्ट्रीय जागरण अभियान में सक्रिय योगदान करने की पहल करेगा।
विज्ञापन


रविवार को महंत आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा करते रहे। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश देते रहे। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कार्यकर्ताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है। संपूर्ण आयोजन कि व्यवस्था के लिए 21 विभाग बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed