फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   preist becomes devil killed the innocent after physical assault

पुजारी बना हैवान, मासूम से दरिंदगी के बाद दांतों से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

Sat, 15 Jun 2019 10:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
preist becomes devil killed the innocent after physical assault
आरोपी पुजारी - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में मासूम से दरिंदगी को लोग अभी भूले नहीं है कि गोरखपुर में भी ऐसी ही वारदात सामने आ गई। सिकरीगंज इलाके के एक गांव से सात साल की बच्ची का अपहरण कर हैवानियत के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दरिंदे ने सनसनी फैला दी। शुक्रवार की देर रात वारदात के बाद गांव वालों ने आरोपी विनोद राय उर्फ पप्पू को घेर लिया था। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाया और जघन्य अपराध कर बैठा। अपहरण, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी विनोद राय उर्फ  पप्पू राय शुक्रवार की रात में करीब 8:30 बजे बांसगांव के पाली गांव में कीर्तन कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक परिचित के घर रुक गया। वहां सात साल की बच्ची अपनी 12 साल की बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। घर पर मां नहीं थी और पिता बाजार में थे। बच्चियों को देखकर विनोद राय के अंदर हवस जागा और उसने पहले बड़ी बहन से कहा कि चलो तुम्हें पापा बुला रहे हैं। बड़ी बहन नहीं गई लेकिन छोटी बहन विनोद की बाइक पर बैठ गई। आरोपी मासूम को गांव के बाहर स्थित बाबा की कुटिया के पास स्थित बागीचे में ले गया और उसके साथ हैवानियत की। बच्ची के चीखने पर डर के मारे विनोद ने उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच संघर्ष होने की वजह से कई जगह उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन


उधर, बच्ची के न मिलने पर उसके परिवार के लोग परेशान हुए तो बहन ने बताया कि विनोद के साथ बाइक पर गई है। परिवार के लोग विनोद के घर पहुंचे उसने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी और बच्ची भी नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिवारीजनों ने रात 11 बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिकरीगंज के थानेदार ने रात में ही अधिकारियों को भी बताया। सूचना पाते ही एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी (दक्षिणी) विपुल श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में विनोद राय टूट गया। उसने जुर्म कबूल कर शव को छिपाने की जगह भी बता दी। उसके ही निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को पिता के पास ले जाने के बहाने आरोपी ने अपहरण कर लिया और फिर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ठोस साक्ष्य जुटा रही है ताकि उसे कठोर सजा दिलाई जा सके। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले इसकी पैरवी भी पुलिस करेगी। -डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed