फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prahalad Yadav is new SP district cheif

दोपहर में स्वागत, शाम को विदाई, प्रहलाद नए अध्यक्ष

Thu, 26 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Prahalad Yadav is new SP district cheif
सपा कार्यालय में नए जिलाध्यक्ष का स्वागत करते सपाई। - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी में बदलाव की बयार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी जिलाध्यक्ष तो कभी प्रत्याशी। चार दिन पहले ही रजनीश यादव को हटाकर जिलाध्यक्ष बनाए गए अवधेश यादव का बुधवार की दोपहर स्वागत ही हुआ था कि शाम को उनकी कुर्सी छीन ली गई। पार्टी ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया। माना जा रहा है कि करीब 96 घंटे के भीतर ही हुए इस बदलाव के वाहक दो एमएलसी हैं। मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही वे प्रहलाद की पैरवी में जुटे थे।
विज्ञापन


दो महीने के बीच में सपा के तीन जिलाध्यक्ष बदल दिए गए। जून 2014 से करीब ढाई साल तक डॉ. मोहसिन खान इस कुर्सी पर काबिज रहे। सितंबर में पार्टी में शुरू हुई रार के बीच 28 नवंबर 2016 को शिवपाल यादव ने रजनीश को जिलाध्यक्ष बना दिया। शिवपाल गुट के माने जाने वाले रजनीश यादव की जिलाध्यक्ष की कुर्सी 55 दिन में ही छीन ली गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष बने अवधेश यादव तो घोषणा के बाद बुधवार की दोपहर ही शहर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के स्वागत आदि के बाद अभी चंद घंटे ही कुर्सी पर बैठ पाए कि प्रहलाद के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना आ गई।
विज्ञापन


यही नहीं इस सूचना के दो घंटे के भीतर ही प्रहलाद, बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय भी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और एक ही दिन में दोबारा मिठाई बांटकर खुशी मनाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed