{"_id":"5dc326558ebc3e5aee458a39","slug":"pradhan-arrest-in-murder-gorakhpur-city-news-gkp3282896156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप की हत्या का आरोपी प्रधान गिरफ्तार,दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप की हत्या का आरोपी प्रधान गिरफ्तार,दो फरार
विज्ञापन
संदीप की हत्या का आरोपी प्रधान गिरफ्तार
गोला (गोरखपुर)। इलाके के अहिरौली गांव निवासी संदीप यादव की हत्या के आरोपी प्रधान को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे मुखबिर की सूचना पर देईडिहा गांव से पकड़कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत के चलते प्रधान ने अपने भाई और कोटेदार के साथ मिलकर संदीप की जान ली थी। प्रधान के भाई राकेश कुमार और कोटेदार मनोज को पुलिस तलाश रही है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि अहिरौली निवासी संदीप यादव बीते 25 अक्तूबर से लापता था। 27 अक्तूबर को सरयू नदी के किनारे पेड़ पर हत्या कर लटकाया गया शव मिला था। संदीप के शव को प्रधान प्रमोद ने घरवालों की मदद से बिना दाह संस्कार के ही नदी में प्रवाहित करा दिया था। उसने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। बाद में पुलिस ने संदीप के भाई की सूचना पर शव को नदी से बरामद किया। पुलिस प्रधान व उसके भाई राकेश और कोटेदार मनोज पर हत्या व शव छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर तीनों की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए प्रधान ने बताया कि संदीप गांव में कराए गए कार्यों की आए दिन शिकायत अधिकारियों से रहता था।
कोटेदार के खिलाफ भी जांच शुरू करा दी थी। उससे कोटेदार भी परेशान था। इस लिए तीनों ने मिलकर संदीप को 25 अक्तूबर की रात घर से बुलाया। नदी किनारे ले जाकर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था। बाद में परिजनों को भरोसे में लेकर नदी में शव को प्रवाहित करा दिया, ताकि कोई सबूत न रहे।