{"_id":"5c8d60abbdec22146e0f990e","slug":"postman-wandered-in-search-of-bholenath-and-hanumanji","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर भोलेनाथ व हनुमानजी को खोजता रहा डाकिया, आखिर में थक-हारकर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर भोलेनाथ व हनुमानजी को खोजता रहा डाकिया, आखिर में थक-हारकर लौटा
Sun, 17 Mar 2019 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम फिल्मों में भगवान से दुआ मांगने व उनके नाम परवानों की बातें देखने को मिलती हैं। पर हकीकत में शनिवार को यहां ऐसा ही मामला सामने आया। यहां हनुमानजी व शंकर भगवान के नाम से परवाना पहुंचा। डाकिया इस पत्र को संबंधित तक पहुंचाने के लिए इसलिए परेशान था कि परवाना फास्ट ट्रैक कोर्ट ने स्पीड पोस्ट से भेजा था।
विज्ञापन
दोपहर बाद गांव का डाकिया विजय जब यह पत्र लेकर गांव में पहुंचा और घर-घर इस नाम की तस्दीक करने लगा तो ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ गई। लेकिन घंटे भर के अथक प्रयास के बाद भी डाकिया भगवान के नाम से आए पत्र को रिसीव करा पाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
इस पर गांव के सुरेंद्र और आरडी मिश्रा ने डाकिया को सुझाव दिया कि परवाना लेकर मंदिर चले जाओ। पुजारी जी इस पर कुछ बता पाएंगे। इसके बाद डाकिया सीधे गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
यहां के पुजारी कमला प्रसाद को उसने परवाना देने का प्रयास किया, मगर पुजारी ने इस पत्र को लेने से साफ मना कर दिया। घंटों समझाने के बाद भी जब पुजारी ने परवाना स्वीकार नहीं किया तो थक हार कर डाकिया लौट गया।