{"_id":"57a753ca4f1c1b27112b913e","slug":"post-office-will-earn-1-5-crore-by-nagar-nigam-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग कमाएगा डेढ़ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग कमाएगा डेढ़ करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
डाक घर में फार्म जमा करने के लिए लगी अावेदकाों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती से डाक विभाग करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाएगा। विभाग को उम्मीद है कि आवेदन पत्रों को जमा करने की तिथि अभी बढ़ेगी। नगर निगम ने 1362 सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्रों को 10 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
निगम में करीब सात हजार से अधिक आवेदन पत्र पहुंच चुके हैं। अभ्यर्थी इन आवेदन पत्रों को डाक विभाग के मार्फत भेज रहे हैं। विभाग को डाक टिकटों की बिक्री, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट से प्रतिदिन 15 से 17 लाख रुपये की आय हो रही है। अपनी आय को बढ़ाने और आवेदनकर्ताओं को सहूलियत देने के लिए विभाग ने हेड पोस्ट ऑफिस में पांच काउंटर अतिरिक्त बनाए हैं। पहले केवल तीन काउंटर होते थे, दो काउंटर पर रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट की बुकिंग होती थी और एक काउंटर पर टिकट बेचे जाते थे।
प्रवर अधीक्षक डाक डीबी त्रिपाठी ने बताया कि दस अगस्त तक विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आय होनी चाहिए। अगर आवेदन पत्रों के जमा करने की तिथि बढ़ाई जाती है तो विभाग की आय में अनुमान से अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन
रविवार को भी खुला हेड पोस्ट ऑफिस
आय में इजाफा करने और सफाईकर्मी सीधी भर्ती के आवेदन कर्ताओं को सहूलियत देने के लिए रविवार को भी हेड पोस्ट ऑफिस खुला रहा। सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किए। प्रवर अधीक्षक डाक डीबी त्रिपाठी ने बताया कि चार-चार काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आम दिनों की अपेक्षा रविवार को भीड़भाड़ कम थी।