फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police official issued challan for riding without helmet driving licence and insurance

गोरखपुर: ट्रैफिक एसपी ने काटा बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने वाले सिपाही का चालान

Tue, 10 Sep 2019 05:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Police official issued challan for riding without helmet driving licence and insurance
बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाता पुलिसकर्मी

मोटर व्हीकल एक्ट में सख्ती के बाद ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जा रहा है। चाहे कोई आम आदमी हो या पुलिसकर्मी, नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी को एक समान सजा भुगतनी पड़ रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिपाही को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी गाड़ी का चालान काट दिया। 

विज्ञापन


रविवार को शहर के गणेश चौराहे पर ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सिपाही बिना हेलमेट पहने वहां से गुजर रहा था। एसपी ट्रैफिक ने उसे रोका और कागजात दिखाने को कहा। इसके बाद पता चला कि सिपाही के पास इंश्योरेंस, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस कुछ भी नहीं था। 
विज्ञापन


ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने हेलमेट और कागजातों के बिना गाड़ी चलाने के कारण सिपाही की गाड़ी का पांच हजार आठ सौ रुपए का चालान काट दिया। बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियमों को लागू करने के बाद से देशभर में कई लोग उनका उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसा किए जाने पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed