फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police lathicharge on MLA Supporters in sant kabir nagar

कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ व लाठीचार्ज के बाद विधायक धरने पर बैठे, पुलिस ने भांजी लाठी

Wed, 06 Mar 2019 10:46 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharge on MLA Supporters in sant kabir nagar
sharad tripathi

मारपीट के बाद कलेक्ट्रेट के एक कमरे में बैठे सांसद को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ कर दी। विधायक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लोग सड़क पर आ गए और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर जा रही रोडवेज की एक बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोबारा भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान तीन राहगीर भी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे सांसद शरद त्रिपाठी को कलेक्ट्रेट से बाहर निकालने के लिए रणनीति के तहत पहले भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट की सभी लाइटें बंद कर सांसद को उनकी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की पिटाई से नाराज लोग कलेक्ट्रेट भवन के अंदर पहुंच गए और परिसर में रखे गमलों और फाटकों के शीशे को तोड़ दिए। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से लोगों को बाहर खदेड़ा। इसके बाद भीड़ सड़क पर पहुंची और जिला अस्पताल गेट के सामने लोगों ने पुलिस कर्मियों की तरफ पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान खलीलाबाद से मेंहदावल की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस पर भी पथराव किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये लोग हुए घायल

Police lathicharge on MLA Supporters in sant kabir nagar
sharad tripathi
बस के चालक ने भीड़ के बीच से तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई और मुख्यालय से आगे निकल गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने फिर लोगों को दौड़ाकर पीटना शुरू किया। इस दौरान तीन राहगीर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल गेट पर हुए लाठीचार्ज के दौरान उस्का खुर्द गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, बनकटिया गांव निवासी सत्येंद्र सिंह और खाजूटिकरा गांव निवासी दुर्गा राय घायल हो गए। इन तीनों ने बताया कि वे लोग घटना से अंजान थे और उसे वक्त खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग से होकर जा रहे थे। अचानक पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी भीड़ का हिस्सा मानकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed