{"_id":"5d1bbc048ebc3e3c9628438f","slug":"police-gorakhpur-news-gkp312445745","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 20 दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला, 9 लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 20 दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला, 9 लाइन हाजिर
Wed, 03 Jul 2019 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 29 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। इसमें से नौ को पुलिस लाइंस भेजा है। इनमें से ज्यादातर ऐसे दरोगा हैं जिनके खिलाफ जनता की ओर से शिकायत की गई थी, शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के मुताबिक दुर्गेश कुमार शुक्ला को गगहा से, लालजी और आलोक राय को चौरीचौरा से, भरत नाथ तिवारी, मनोज गुप्ता व धर्मवीर सिंह को कैंट से, श्याम बहादुर सिंह को हरपुर बुदहट से, अरविंद कुमार सिंह को खोराबार से और राजेश कुमार यादव को बड़हलगंज से पुलिस लाइंस भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, कल्पनाथ सिंह को चौकी प्रभारी गोबड़ौर से चौकी प्रभारी पटनाघाट, रामकेश को चौकी प्रभारी पटनाघाट से थाना गुलरिहा, कृष्णकांत को पिपराइच से गोला थाना, मोबिन, हरिश्चंद्र को उरूवा बाजार से, महेंद्र कुमार मिश्र को बड़हलगंज से खोराबार थाने में भेजा गया। सदानंद सिन्हा को गुलरिहा से, प्रणव कुमार ओझा को झंगहा से, धनंजय कुमार राय को नई बाजार चौकी से, कमलेश्वर दुबे को पुलिस लाइंस से, हरिशंकर सिंह को पुलिस लाइंस से कैंट थाना भेजा गया है।ट
विज्ञापन
मानुज सिंह यादव को पुलिस लाइंस को गुलरिहा थाना, तेज बहादुर सिंह को पुलिस लाइंस से सिकरीगंज, संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी गोबड़ौर, नरेंद्र कुमार को क्यूआरटी से थाना कैंट, संजीव कुमार चौकी प्रभारी असुरन, एसएसआई कोतवाली प्रमोद कुमार शुक्ला को गोला से चौकी प्रभारी पैडलेगंज, प्रमोद कुमार गौतम को झंगहा थाना से नई बाजार चौकी प्रभारी, मानिक राज यादव को क्यूआरटी से बड़हलगंज और हौराम सिंह को क्यूआरटी से बेलीपार थाना भेजा गया है।