यूपी: दिवाली से पहले पुलिस की छापेमारी में मिले चार लाख के अवैध पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीर नगर में सोमवार शाम को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल रोड पर स्थित एक किराए के मकान के दो कमरों में रखा भारी मात्रा में अवैध पटाखा पुलिस ने बरामद किया। मौके से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। दोनों कमरों में 35 से अधिक पेटी में रखा अवैध पटाखे की कीमत करीब चार लाख आंकी गई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी।
मेंहदावल रोड पर स्थित मंगल जायसवाल के मकान में गोला बाजार का रहने वाला एक युवक सात दिन पूर्व 3500 रुपये में दो कमरा किराए पर लिया था। दोनों कमरों में अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में छोटे-बड़े हर किस्म के अवैध विस्फोटक पटाखे का भंडारण किया था।
सोमवार की शाम को सूचना के आधार पर कोतवाल अजय कुमार सिंह, एसएसआई सुभाष मौर्या, चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रीयल बलराम पांडेय, चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार आद्या सिंह और सात-आठ सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मंगल जायावाल के मकान पर छापेमारी किए। मकान के दो कमरों में रखा करीब चार लाख कीमत का अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया।
करीब तीन घंटे तक पुलिस की कार्रवाई चली। दो पिकअप पर पुलिस लाद कर 35 से अधिक पेटी में रखा अवैध पटाखा कोतवाली ले गई। मौके पर जुटी भीड़ यही बता रही थी कि यदि अवैध भंडारित पटाखों के गोदाम में आग लगती तो शहर को काफी क्षति पहुंचती। एसएसआई सुभाष मौर्या और चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल से पता चला है कि शहर का रहने वाला आकाश नामक युवक किराए पर कमरा लिया था। उसके के अलावा कुछ अन्य लोग गोदाम में अवैध पटाखे का भंडारण किए थे।
कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक मंगल जायसवाल से पूछताछ की जा रही है। कौन मकान किराए पर लिया था और किन-किन लोगों ने अवैध पटाखा भंडारित किया था। वैसे हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ हो रही है। जांच पड़ताल के बाद जो लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।