फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police found four lakh rupess crackers, Investigation underway

यूपी: दिवाली से पहले पुलिस की छापेमारी में मिले चार लाख के अवैध पटाखे

Mon, 14 Oct 2019 09:20 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Police found four lakh rupess crackers, Investigation underway
पटाखे बरामद - फोटो : Amar Ujala

संतकबीर नगर में सोमवार शाम को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल रोड पर स्थित एक किराए के मकान के दो कमरों में रखा भारी मात्रा में अवैध पटाखा पुलिस ने बरामद किया। मौके से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। दोनों कमरों में 35 से अधिक पेटी में रखा अवैध पटाखे की कीमत करीब चार लाख आंकी गई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन


मेंहदावल रोड पर स्थित मंगल जायसवाल के मकान में गोला बाजार का रहने वाला एक युवक सात दिन पूर्व 3500 रुपये में दो कमरा किराए पर लिया था। दोनों कमरों में अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में छोटे-बड़े हर किस्म के अवैध विस्फोटक पटाखे का भंडारण किया था। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को सूचना के आधार पर कोतवाल अजय कुमार सिंह, एसएसआई सुभाष मौर्या, चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रीयल बलराम पांडेय, चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार आद्या सिंह और सात-आठ सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मंगल जायावाल के मकान पर छापेमारी किए। मकान के दो कमरों में रखा करीब चार लाख कीमत का अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक पुलिस की कार्रवाई चली। दो पिकअप पर पुलिस लाद कर 35 से अधिक पेटी में रखा अवैध पटाखा कोतवाली ले गई। मौके पर जुटी भीड़ यही बता रही थी कि यदि अवैध भंडारित पटाखों के गोदाम में आग लगती तो शहर को काफी क्षति पहुंचती। एसएसआई सुभाष मौर्या और चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल से पता चला है कि शहर का रहने वाला आकाश नामक युवक किराए पर कमरा लिया था। उसके के अलावा कुछ अन्य लोग गोदाम में अवैध पटाखे का भंडारण किए थे। 

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक मंगल जायसवाल से पूछताछ की जा रही है। कौन मकान किराए पर लिया था और किन-किन लोगों ने अवैध पटाखा भंडारित किया था। वैसे हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ हो रही है। जांच पड़ताल के बाद जो लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed