फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrest robbers who loot the people on highway

पकड़े गए हाईवे के लुटेरे, तीन घटनाएं खुलीं

Fri, 26 Feb 2016 01:30 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
police arrest robbers who loot the people on highway
हाईवे पर लूट करने वाले चार बदमाशों को सहजनवां पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में 20 दिन में लूट की तीन घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान को बरामद किया है। थाने पहुंचे पीड़ित लोगों ने इनकी पहचान भी की।
विज्ञापन

 
पुलिस ऑफिस में बृहस्पतिवार की दोपहर प्रेस वार्ता कर एसएसपी अनंत देव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही सहजनवां पुलिस लगी थी। 24 फरवरी की रात में मगहर लिंक रोड के पास बदमाशों का लोकेशन मिलने पर इंस्पेक्टर सहजनवां यादवेंद्र पाल ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ घेराबंदी कर बाइक सवार चार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान सिद्धार्थनगर, मोहाना के पननी निवासी सूरज पटवा, शाहपुर के गीता वाटिका निवासी सरफराज, महेश कुमार चौरसिया और डेयरी कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई। छानबीन में इनके पास से मिली बाइक भी लूट की निकली। तलाशी लेने के बाद बदमाशों के पास से लूटे गए पांच मोबाइल, एक तमंचा और पांच हजार रुपये मिले।
विज्ञापन


बदमाशों ने तीन फरवरी को बरहुआ पॉवर हाउस, 10 फरवरी को हाइडिल के पास और 16 फरवरी को सीहापार हाल्ट के पास राहगीरों से हुई लूट की घटना में शामिल होने की बात कबूल की है। पूछताछ में  बदमाशों ने शौक पूरी करने के लिए लूट करने की बात कबूल की। दोपहर बाद पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाश को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed