{"_id":"5c3ca87bbdec22734d6c1466","slug":"pm-narendra-modi-will-be-come-to-gorakhpur-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : किसान रैली में आएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : किसान रैली में आएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
Mon, 14 Jan 2019 08:49 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में किसान रैली करेंगे। रैली में पांच लाख किसानों को लाने का लक्ष्य है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रस्तावित रैली स्थल फर्टिलाइजर मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का दो दिवसीय (23-24 फरवरी) राष्ट्रीय किसान अधिवेशन गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में देशभर के पांच हजार से ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। फर्टिलाइजर मैदान में ही किसानों के रहने, खाने का इंतजाम किया जाएगा। सभी राज्यों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री भी किसान अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी।
विज्ञापन
यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव के एलान से ठीक पहले होगी, ऐसे में प्रधानमंत्री की तरफ से किसान हित में बड़े एलान की संभावना है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, गोपेश्वर नाथ त्रिपाठी, सबल सिंह, बृज किशोर राय, वीरेंद्र नाथ पांडेय और संतराज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन