फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi are Cheif Contractor, not cheif servicer, says Deepankar Bhattacharya

मोदी प्रधान सेवक नहीं प्रधान ठेकेदार : भट्टाचार्य

Wed, 05 Oct 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Oct 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
PM Modi are Cheif Contractor, not cheif servicer, says Deepankar Bhattacharya
भाकपा माले द्वारा परिचर्चा को सम्बोधित करते राष्ट्रीय महासचिव दीपांशकर भट्टाचार्य - फोटो : Shivharsh Dwivedi
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक नहीं प्रधान ठेकेदार हैं, जो हमारे आर्थिक जीवन को अमेरिका और सामाजिक जीवन को आरएसएस का गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह भाकपा माले द्वारा गोकुल अतिथि भवन में आयोजित अंबेडकर और आज का संदर्भ विषय पर परिचर्चा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में अंबेडकर और ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं क्याेंकि आरएसएस व भाजपा उनके विचारों को नष्ट करने, विकृत करने की कोशिश कर रहा है। संघ और भाजपा की आजादी के आंदोलन में कोई भूमिका नहीं है। कहा कि इतिहास में कांग्रेस, कम्युनिष्ट, अंबेडकर, समाजवादी तो हैं लेकिन संघ व भाजपा नहीं है। इसलिए वह सर्जिकल स्ट्राइक कर इतिहास को अपने हिसाब से गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए गांधी, नेहरू, अंबेडकर को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उनका सबसे बड़ा दुस्साहस अंबेडकर को अपनी परियोजना में प्रयोग करने का है लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि अंबेडकर और भगत सिंह देश के जनमानस में बसे हुए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज गुलामी व तानाशाही के खिलाफ  पक्की आजादी और लोकतंत्र को और अधिक विस्तारित करने के लिए संघर्ष को तीखा व बड़ा करने की जरूरत है। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापक एकता, संवाद और संघर्ष की जरूरत है। रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या, उना में दलितों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं के प्रतिरोध में आज एक बड़ा दलित जन उभार पैदा हुआ है जो जमीन, रोजगार, सम्मान जैसे बुनियादी सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ग संघर्ष के दायरे में केवल आर्थिक लड़ाई नहीं है बल्कि जिंदगी का सारा सवाल इसके एजेंडे में है। भाकपा माले के राज्य सचिव रामजी राय ने कहा कि सांप्रदायकिता महज धार्मिक मध्ययुगीन प्रवृत्ति नहीं है। आजादी की लड़ाई से यह एक प्रवृत्ति के रूप में मौजूद है। संचालन जन संस्कृति मंच के सचिव मनोज कुमार सिंह तथा धन्यवाद जिला सचिव राजेश साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed