फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Photo exbition on Lord Baudha

बौद्ध कला पर आधारित प्रदर्शनी शुरू

Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Photo exbition on Lord Baudha
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। - फोटो : Amar Ujala
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस पर गुरुवार को बौद्ध कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी 31 मई तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


डॉ. उषा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी को देखकर वह गौरवान्वित हैं। तथागत भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित कला के विविध पक्षों को देखने से यह ज्ञात होता है कि बौद्धकालीन भारत कितना समृद्ध था। हम कह सकते हैं कि बौद्ध धर्म ने भारतीय संस्कृति के सभी पक्षों को प्रभावित किया। निश्चित रूप से यह मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है। इसलिए हमें हर संभव प्रयास कर अपने धरोहर को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना चाहिए, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियां हमारी गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें।
विज्ञापन


संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. एके सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. उषा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। बताया कि प्रदर्शनी 31 मई तक सार्वजनिक एवं साप्ताहिक अवकाश-सोमवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस में जनसामान्य के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस मौके पर एसके पाठक, मोहनलाल वर्मा, केपी पांडेय, घनश्याम मौर्य, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, शिवदत्त पांडेय, पिंटू तिवारी, ज्ञान प्रकाश, कैलाशपति त्रिपाठी, सीताराम, सत्येंद्र कुमार, अमिता भारती, सरिता यादव, प्रज्ञा मल्ल, माला वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed