फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People says 'Merry Christmas'

आधी रात को गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

Sun, 25 Dec 2016 01:30 AM IST
बृजेश कुमार गुप्ता, अमर उजाला, गोरखपुर।
बृजेश कुमार गुप्ता, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
People says 'Merry Christmas'
क्रिसमस के अवसर पर सेंट एंथोनी चर्च में सजाई गई कलाकृति। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
क्रिसमस का उत्साह शनिवार को चरम पर पहुंच गया। घर, बाजार और गिरजाघरों में रौनक देखते ही बनीं। शाम से ही शहर के गिरजाघरों में कार्यक्रम शुरू हुए। आधी रात तक वॉच नाइट एवं अन्य आयोजन चले। 12 बजते ही चर्च ‘मेरी क्रिसमस’ से गूंज उठे और लोगों ने गले मिले एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


 सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में विशेष आराधना 11 बजे शुरू हुई। रेव्ह संजय विन्सेंट के नेतृत्व में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की उपासना की। इस मौके पर लोगों ने ‘गुनाहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारणहारा’, ‘देखो चरनी में यहुदा नगरी में तुम्हारे लिए जन्मा सितारा’, ‘आया मसीह चरनी में तू पपियाें को बचाने को’ आदि मनोहारी गीतों को गाकर समा बांध दिया। रेव्ह संजय विन्सेंट ने पवित्र शास्त्र बाइबिल का पाठ किया। इस दौरान प्रभु भोज में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रात 12 बजे चारों तरफ  खुशियां छा गईं। लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। वहीं क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित डिकन डीआर लाल ने कहा प्रभु यीशु ने कहा मैं खोए हुए को ढुढ़ने एवं उद्धार करने आया हूं।
विज्ञापन


सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार के पुरोहित रेव्ह अजीत लॉरेंस ने कहा कि बिना दर्शन के मानव संसार में अधूरा है। दिव्य दर्शन प्राप्त करने से मन का उद्धार होता है। प्रेयर हाल राप्तीनगर में शाम पांच बजे प्रार्थना की गई। सेंट मर्टिन चर्च खरैया में शाम 5 बजे प्रार्थना हुई। सेंट मार्क पादरी बाजार में 11:30 मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया। क्राइस्ट चर्च में रात 11:30 बजे मिडनाइट सर्विस हुई। मसीही कलिसिया असुरन चौक कैरल नाइट, सेंट जोजफ  महागिरजाघर सिविल लाइंस में रात 11:30 मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायक इंटर कॉलेज में भी शाम को क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर रेव्ह रोशन लाल, मोरेशन डायसन प्रवीन जेम्स, वीपी अलेकजेंडर, अमित रार्वट, विशाल जेकब, डैनियल रार्वट, धर्मवीर हबिल, निर्मल हारुन, सचिन वेंजमन, विजय मसीह, संजू फैडिक, मधुप बेली आदि लोगों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed