फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people robbed the blue light from officer's vehicle

अफसरों की गाड़ियों को पंक्चर किया, नीली बत्ती लूटी

Wed, 21 Sep 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
people robbed the blue light from officer's vehicle
पंचर की गई गाड़ी को बनाता मैकेनिक। - फोटो : Rajesh Kumar
तहसील दिवस में शरीक होने जा रहे कुछ अफसरों की गाड़ियों के पहिये उपद्रवकारियों ने राजघाट पुल के पास पंक्चर कर दिए। करीब 40 मिनट तक उपद्रवकारी उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के अलावा कई बसों और जीपों के पहिये भी पंक्चर कर दिए जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पैदल चलकर यात्रियों को पुल पार करना पड़ा जिसके बाद उन्हें अपने मंजिल के लिए वाहन मिल सके।
विज्ञापन


बांसगांव तहसील में डीएम संध्या तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन था। सुबह साढ़े दस बजे के करीब इसमें शामिल होने जा रहे कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों की गाड़ियां जैसे ही राजघाट पुल पर पहुंचीं, नौसढ़ की तरफ से अचानक करीब 12 मोटरसाइकिलों से कुछ लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे और उन्होंने उनकी गाड़ियां रुकवा लीं। जब तक अफसर कुछ समझ पाते, लोग तेजी से उनकी गाड़ियों की तरफ बढ़े और पहियों को पंक्चर करने लगे।
विज्ञापन


यही नहीं, एक गाड़ी से उपद्रवियों ने नीली बत्ती भी उखाड़ ली। कुछ उपद्रवियों ने वाराणसी और कौड़ीराम रोड की तरफ जाने वाली बसों को भी रोक लिया और पहिए पंक्चर कर दिए। अफसरों की सूचना पर जब तक नौसढ़ पुलिस चौकी के सिपाही वहां पहुंचते, उपद्रवी नारेबाजी करते हुए शहर की तरफ भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपद्रवी किसी वाहन चालक संघ का नाम लेते हुए जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed