फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people reach to Shyam's house

जिसने भी सुना, घर की ओर किया रुख

Sat, 06 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
people reach to Shyam's house
श्याम नारायण यादव - फोटो : amar ujala
श्रीनगर के कुशामो में बुधवार भोर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद सेना के जवान श्याम नारायण यादव का शव पैतृक गांव झंगहा के गोपलापुर आने का इंतजार शुक्रवार देर रात तक परिवार और गांव के लोग करते रहे। सुबह से ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसने भी सुना, घर की ओर रुख कर दिया था। लोगों के आने जाने का क्रम देर शाम तक बना रहा। घटना से गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब इसकी सूचना सेना के अधिकारियों ने श्याम नारायण के बड़े भाई ग्राम प्रधान नगेंद्र यादव को दी तो परिवार ही नहीं समूचे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को शव आने की सूचना पर सुबह से ही घर पर लोगों के आने-जाने क्रम बना रहा, लेकिन देर रात तक शव नहीं पहुंचा। रामाज्ञा यादव के छह बेटों में श्याम नारायण तीसरे नंबर पर थे। शहीद की पत्नी सुनीता बेसुध सी हैं। पिता नागेंद्र और मां श्रीजावती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि श्याम नारायण शुरू से ही होनहार था और सेना में भर्ती की तैयारी में लगा था। सन 2004 में वे गोरखपुर में सेना में भर्ती हुए थे। नागपुर में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पठान कोट में यार्ड ग्रुप में सिपाही के पद पर हुई थी। श्रीनगर में तीसरी पोस्टिंग के दौरान आतंकवादिओं से मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हो गए।
विज्ञापन


 श्याम नारायन की शादी बड़हलगंज के दौनाडीह में वर्ष 1997 में हुई। वे अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटी निधि (11), खुशबू (9) और नीतू (7) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पूर्व प्रमुख केशवनाथ यादव सहित कई जनप्रतिनिधि शहीद के परिवार को सांत्वना देने घर पहुंचे थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed