फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People of Mahewa, Mirzapur face trouble due garbage

गंदगी में जकड़ा महेवा, मिर्जापुर और राजीव नगर 

Wed, 08 Feb 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
People of Mahewa, Mirzapur face trouble due garbage
मिर्जापुर में फैली गंदगी । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नेशनल हाइवे से सटे महेवा, मिर्जापुर और राजीव नगर में विभिन्न समस्याओं से लोग परेशान हैं। यहां नालियों का पानी टूटी-फूटी गलियों की सड़कों पर फैल रहा है। इससे पैदल चलने वालों के साथ वाहन वाले भी परेशान हैं। क्षेत्र की अनदेखी को लेकर लोगों में सांसद, विधायक और पार्षद के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


महेवा के रहने वाले रामचंद्र निषाद का कहना है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। बरसात के दिनों में तो हालत ज्यादा खराब हो जाती है। इसी इलाके की संजना का कहना है कि नालियों में सफाई न होने के कारण हमेशा बदबू आती है। सफाईकर्मी तो कभी कभार ही नजर आते हैं। 
विज्ञापन


मिर्जापुर के राम दयाल पुजारी और कुसुम लता सिंह ने कहा कि गलियों की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और नालियों की हालत खस्ताहाल है। बिना बारिश के गंदा पानी रास्ते में हमेशा फैला रहता है। इसके कारण कई बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर गिरने से घायल भी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव नगर के डॉ. सत्यजीत निषाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद, विधायक और पार्षदों ने कभी भी क्षेत्र की सुधि नहीं ली। यहां नाले-नालियां गंदगी भरी पड़ी हैं, सड़कें टूटी हुई हैं। कई बार कहने के बाद सफाईकर्मी आते हैं। इलाके के हृदय नंद ने कहा कि नालियां टूटी होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। इससे गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed