{"_id":"5850534f4f1c1bdd5d64a2a6","slug":"people-gets-relief-after-rising-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
धूप खिलने पर पार्कों में झूले का आनंद लेते बच्चे।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की चादर हल्की पड़ी तो मंगलवार की दोपहर से लेकर शाम तक निकली धूप से लोगों को काफी राहत रही। न सिर्फ बाजार में बल्कि पार्कों और मैदानों की रौनक बढ़ गई। हालांकि देर शाम हवा चलने से फिर से गलन बढ़ गई। रात के तापमान में भी गिरावट रही। बुधवार सुबह भी ऐसी सर्दी रहेगी लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है।
मंगलवार के तापमान में भी सोमवार की तुलना में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 15.2 डिग्री था, जो मंगलवार को बढ़कर 19.8 डिग्री हो गया। इसके बढ़ने से पार्कों की रंगत बढ़ गई। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी पार्क में धूप का आनंद उठाते नजर आने लगे। व्ही पार्क, इंदिरा बाल विहार, रेल विहार आदि में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
मौमस विज्ञानी कैलाश पांडेय ने कहा कि सूरज निकलने की वजह से मंगलवार को विजिबिलिटी की स्थिति बेहतर हो सकी। बुधवार को भी तापमान बेहतर रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के आसपास रहेगा।