फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People face problem due to bankers' strike

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान हुए लोग 

Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
People face problem due to bankers' strike
जुलूस निकालते युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के लोग। - फोटो : Mahesh Kumar
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल से लोग परेशान हो गए। लेनदेन के संबंध में बैंक पहुंचने वाले हजारों लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं शहर के अधिकांश एटीएम में पैसे न होने की वजह से भी लोगों को इधर से उधर भागना पड़ा। हड़ताल की वजह से एटीएम में रुपये नहीं डाले गए थे।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बैंक रोड पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सभा हुई। इस पूर्व कर्मचारियों ने विजय चौराहा, गणेश चौराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, टाउन हाल होते हुए जुलूस निकाला जो भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में आकर समाप्त हुई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूनिट के अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि सभी बैंकों में कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा। इस दौरान लगभग 400 करोड़ रुपये के कारोबार प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया उनकी मांगे जायज है। सभा को एसके द्विवेदी, राजकपूर, ओपी सिंह, यूपीएन सिंह, ओपी त्रिपाठी, डीएन चौधरी, एमजे श्रीवास्तव, वीपी श्रीवास्तव, एसएन सिंह, आशुतोष सिंह, राहुल गुप्ता आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


ये हैं मांगे
  • बैंकिंग को मौलिक अधिकार बनाया जाए
  • राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग को सुदृढ़ किया जाए
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न हो
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पर्याप्त पूंजी दी जाए
  • बैंकों के खराब ऋणों की वसूली के कठोर उपाए किए जाए
  • जानबूझ कर बैंक ऋणों को न चुकाना फौजदारी अपराध घोषित हो
  • माल्या प्रकरण की संसदीय जांच हो और जिम्मेदार लोग दंडित किए जाएं
  • खराब ऋणों के लिए जिम्मेदारी तय हो और दोषियों को दंड मिले
  • आईडीबीआई बैंक का निजीकरण न हो 10- बैंक ऋण के बकाएदारों की सूची प्रकाशित हो। 
एटीएम से रकम निकालने को हुए परेशान
एटीएम में रकम न होने से लोग तो परेशान ही हुए वहीं बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हुमायुंपुर के रहने वाले अभय ने बताया कि स्टेट बैंक में उनका एकाउंट है लेकिन एटीएम से रुपये निकालने के लिए उन्हें कई जगह दौड़ना पड़ा। खोराबार के राकेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी अधिकांश एटीएम ने रुपये नहीं थे। इसकी वजह से उन्हें बहुत परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed