Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28-Year Old Man from Barabanki Dies After Coming in Contact with High Voltage Wire on Rooftop

गोरखपुर: छत पर काम करने गए युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Tue, 24 Nov 2026 07:54 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 24 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

बाराबंकी से गोला कस्बे के अतरौला में अस्पताल का काम सीखने के लिए आया दीपक मंगलवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। 

विज्ञापन
28-Year Old Man from Barabanki Dies After Coming in Contact with High Voltage Wire on Rooftop
मृतक दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोला कस्बे के वार्ड संख्या 10 अतरौला में एक स्कूल के पीछे मकान की छत पर गए युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल का काम सीखने आया था दीपक

जानकारी के अनुसार, वार्ड में अंकित तिवारी मकान बनवाकर रहते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में अस्पताल भी संचालित होता है। करीब एक सप्ताह पहले बाराबंकी जिले के बहरामघाट क्षेत्र के गणेशपुर निवासी दीपक अग्रवाल (28) पुत्र जगदीश अग्रवाल अस्पताल का काम सीखने के लिए यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सुबह दीपक किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान मकान के बरजे से कुछ दूरी पर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिजन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed