फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People celeberate Republic day

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sat, 28 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
People celeberate Republic day
पुलिस लाइंस में तिरंगा फहराते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर अनिल कुमार ने कमिश्नरी के साथ ही पुलिस लाइन, डीएम सन्ध्या तिवारी ने कलेक्ट्रेट और सीडीओ मन्नान अख्तर ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अफसरों ने मातहतों को देश की एकता, अखंडता और पारस्परिक सद्भावना का संकल्प भी दिलाया। कमिश्नर ने पुलिस लाइन में पुलिस परेड की सलामी भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है जिसे हम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इस अवसर पर हम अपने देश के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पूरे सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ याद करते हैं।
विज्ञापन


डीएम ने अपने संबोधन में तिरंगे झंडे के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल की है वह अमूल्य है।
विज्ञापन


अंबेडकर लोक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केएस आजाद ने झंडारोहण किया। इस मौके पर अब्दुल हन्नान, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, केएस आजाद, अख्तरराज, जेपी आनंद, सुरभि, कंचन दुबे, अंकिता पांडेय, प्रतिभा शुक्ला, अनुराधा पांडेय आदि मौजूद थे। भारत-नेपाल मैत्री समाज के आह्वान पर कूड़ाघाट में कार्यक्रम मनाया गया। सेना के पूर्व कैप्टन ओम प्रकाश यादव ने लेफ्टिनेंट गौतम गुरूंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल गुप्त सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीआई मिड टाउन में संस्था अध्यक्ष जेसीए विवेक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके जेसी विवेक गुप्ता, गौरव जैन, सचिव संकेत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित जगनानी, अमित टेकरीवाल, नीरज शोरेवाल, नवीन पड़ीवाल, अजय कारीवाल, रणधीर सचदेवा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा निषाद विकास महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पुन्नीलाल निषाद ने निषाद मंदिर रुस्तमपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रामकंवल साहनी, केदार निषाद, रामदयाल, ठाकुर निषाद, बाबूलाल निषाद, रामलच्छन आदि थे।

समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेंटर पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामश्रेष्ठ पासवान, राजकुमार गुप्ता, लालजी पासवान, पितांबर प्रजापति, दिलीप कुमार, संतोष पासवान, मनोज यादव, दुर्गेश्वर प्रजापति, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे। चित्रगुप्त मंदिर सभा ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, मंत्री अखिलेंदु श्रीवास्तव, हरिनंदन श्रीवास्तव, अजय कुमार, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।


राष्ट्रीय लोकदल के बक्शीपुर कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधाकर पांडेय, रजनीकांत मिश्र, प्रेमसागर, ओंकारनाथ, अनिरूद्ध प्रसाद,  झिनकू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed