फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People attracts towards the books of low price

पाठकों को लुभा रहीं कम कीमत की किताबें

Fri, 23 Sep 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Sep 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
People attracts towards the books of low price
कचहरी क्लब पुस्तक मेले में किताबों का अवलोकन करते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
कचहरी क्लब में लगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला सातवें दिन पूरे रौ में दिखा। पाठकों की भीड़ और मनपसंद किताबों को देख उनकी आंखों में चमक इसकी गवाही दे रही थीं। समय की मांग को देखते हुए प्रकाशकों ने अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उनकी ओर से किताबों में दी जा रही छूट पाठकों को लुभा रही है।
विज्ञापन


कम कीमत की किताबें परिसर की शुरुआत से ही पाठकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। 1925 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित सस्ता साहित्य मंडल इसकी कमान संभाले हुए हैं। इस स्टाल पर 20 रुपये से लेकर 10 हजार तक की किताबें मौजूद हैं। स्टाल संचालक महेंद्र सिंह विष्ट बताते हैं कि यह ट्रस्ट ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ पर इच्छुक पाठकों तक किताबों को पहुंचाने का बीड़ा उठाए है। सह संचालक मनोज शर्मा ने बताया कि पट्टाभि सीतारमैया की लिखी किताब ‘कांग्रेस का इतिहास’ की काफी डिमांड है। कम कीमत में राजगोपालाचारी का लिखा रामायण व महाभारत, रस्किन बांड की कहानियां, टैगोर की रचनावली, नेहरू बांगमय और बच्चों की कहानी की किताबों में पाठकों की खासी दिलचस्पी हैं।
विज्ञापन


राजकमल प्रकाशन के स्टाल पर तो 25 साहित्यकारों की प्रतिनिधि कहानियां और प्रतिनिधि कविताएं महज 60 रुपये में उपलब्ध हैं। स्टाल के संचालक सुदेश शर्मा के मुताबिक कीमत कम होने का नतीजा है कि करीब 60 फीसदी किताबेें अब तक बिक चुकी हैं। पद्म बुक कंपनी के स्टाल पर बच्चों के लिए 20 रुपये की हर किताब के डेस्क हर वक्त भीड़ लगी हुई है। स्टाल संचालक संजय कुमार बताते हैं 100 रुपये में आइस्टीन, मार्टिन लूथर किंग, अंबेडकर, विवेकानंद जैसे महापुरुषों की बायोग्राफी और चेतन भगत की ‘द गर्लफ्रैंड’ पर लोगों का बहुत जोर है। वाणी प्रकाशन के राकेश सिन्हा बताते हैं कि उनके स्टाल पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। राजपाल एंड संस के अशोक शुक्ला भी अपनी स्टाल पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट देकर पाठकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed