फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pentavalent vaccine gorakhpur

नौनिहालों को पांच बीमारियों से बचाता है ये टीका, छह सप्ताह का है शिशु तो जरूर लगवाएं

Tue, 17 Dec 2019 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
pentavalent vaccine gorakhpur
टीकाकरण
नौनिहालों को पांच बीमारियों से बचाने वाला पेंटावैलेंट टीका और सिरिंज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। माताएं अपने छह सप्ताह के शिशु को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर यह टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत माता और शिशु की बीमारियों से रक्षा के लिए गर्भधारण से लेकर बच्चे के पांच वर्ष तक होने तक विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में ये टीके और ओरल खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके तहत जन्म के तुरंत बाद शिशु को हेपेटाइटिस बी वैक्सीन की आधा एमएल डोज दिया जाता है। पंद्रह दिन के भीतर पोलियो की खुराक ओरल ड्रॉप के जरिए दी जाती है।
विज्ञापन


शिशु के छह सप्ताह का होने पर पेंटावैलेंट वैक्सीन की आधा एमएल डोज लगाई जाती है। यह वैक्सीन शिशु को डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनस, हेपेटाइटिस बी और हीमोफिलस इनफ्लूएंजा टाइप बी बीमारियों से बचाता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 दिसंबर तक जिला अस्पताल, 24 सीएचसी, 18 पीएचसी, 54 न्यू पीएचसी और 24 शहरी पीएचसी को 1040 वायल यानी 10400 डोज का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के स्टॉक में वर्तमान में 2835 वायल यानी 28,350 डोज उपलब्ध हैैं। आधा एमएल डोज वाली पेंटा वैलेंट वैक्सीन लगाने के लिए आधा एमएल क्षमता की सिरिंज का इस्तेमाल किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में आधा एमएल की 2,36,400 सिरिंज उपलब्ध हैं।

टीकाकरण में नहीं इस्तेमाल होती एक एमएल की सिरिंज

संशोधित राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं से लेकर पांच साल के शिशुओं को जो भी टीके लगाए जाते हैं उनकी डोज आधा एमएल से अधिक नहीं होती। पिलाई जाने वाली खुराक की मात्रा ही एक एमएल या उससे अधिक होती है।

आधा एमएल की वैक्सीन में हेपेटाइटिस बी, बीसीजी, पीसीवी, पेंटावैलेंट, खसरा, जेई-1 और डीपीटी बूस्टर डोज होती है। इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) की मात्रा 0.1 एमएल होती है। ऐसे में टीकाकरण के लिए एक एमएल की सिरिंज का इस्तेमाल होता ही नहीं है।

टीकाकरण कार्यक्रम पूरी सक्रियता के साथ कार्यान्वित किया जा रहा है। वैक्सीन का स्टॉक और कोल्डचेन पूरी तरह मेनटेन है। पेंटावैलेंट वैक्सीन और आधा एमएल की सिरिंज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। माताओं से अपील है कि अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं।
- डॉ. श्रीकांत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed