{"_id":"57e7d77c4f1c1bdb05573a47","slug":"patients-of-dengue-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीज बढ़े, नहीं हो रहा छिड़काव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीज बढ़े, नहीं हो रहा छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Sep 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने नगर निगम को आदेश दिया था। इसके बावजूद नगर निगम उन इलाकों में भी फागिंग नहीं करा रहा है, जहां डेंगू के मामले सामने आए हैं। जबकि इन क्षेत्रों के लोगों ने नगर निगम से कई बार छिड़काव कराने की मांग की है।
वार्ड संख्या 13 के सुभाष नगर कॉलोनी में मच्छरों का भरमार है। कालोनी की पांचवीं गली का नाला जाम होने से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। ऐसे में यहां डेंगू के मच्छर भी न सिर्फ पनप रहे हैं, बल्कि लोगों को अपनी गिरफ्त में भी ले रहे हैं। कुछ दिन पहले इस क्षेत्र के डीसी साधवानी डेंगू की चपेट में आ गए। डेंगू की जानकारी होने पर परेशान लोगों ने कई बार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से छिड़काव और फागिंग की मांग की। इसके बावजूद निगम की ओर से छिड़काव नहीं किया गया।
वहीं पार्षद सिरताज प्रसाद के घर जाकर क्षेत्र के राजेश श्रीवास्तव, श्याम, दीपक, धर्मेंद्र, विनोद, रिंकू, लकी शुक्ला, सुभाष चौधरी, राजेश, रामलखन, गणेश, आनंद पासवान, प्रकाश, नवनीत श्रीवास्तव, मनोज आदि ने समस्याओं से अवगत कराया, इसके बाद भी अभी तक छिड़काव नहीं हुआ। राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि छिड़काव नहीं होने से लोगों के मन में डेंगू का भय बना हुआ है। नगर निगम के मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने कहा कि जल्द छिड़काव करा दिया जाएगा।