{"_id":"587e34704f1c1b665feff810","slug":"patients-face-problem-due-to-strike-of-private-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी मे लगी भीड़।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. अश्विनी बंसल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर प्राइवेट चिकित्सक मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और जिला अस्पताल में काफी भीड़ रहीं। डॉक्टरों ने बुधवार से काली पट्टी बांधकर सामान्य रूप से काम करने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में बैठक कर आईएमए अध्यक्ष डॉ. बीबी गुप्ता, सचिव डॉ. शशांक कुमार ने कहा कि डॉक्टरों ने मजबूत और एकजुट होकर एकजुटता दिवस मनाया। दो घंटे की हड़ताल के जरिए डॉक्टरों ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। आईएमए के नेशनल नेतृत्व की अपील पर डॉक्टर सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल पर रहे।
प्राइवेट चिकित्सकों के हड़ताल पर होने से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से लंबी लाइन रही। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसकी पहले से ही तैयारी कर ली थी जिस वजह से मरीजों को इलाज मिलने में आसानी हुई।