फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   passing out pared in police line

240 महिला सिपाहियों को मिली तैनाती

Mon, 03 Apr 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
passing out pared in police line
पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह के दौरान सलामी लेते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : shivharsh
पुलिस लाइंस में सोमवार की सुबह पासिंग आउट परेड के बाद नई महिला सिपाहियों को तैनाती दे दी गई है। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने नई सिपाहियों को थाने पर जाने की बधाई देने के साथ ही बेहतर व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे खाकी के सम्मान को ठेस पहुंचे। 
विज्ञापन


सोमवार को परेड में 13 जिलों की 240 महिला सिपाही शामिल हुई। पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए आईजी ने शपथ दिलाई। महिला सिपाही को थानों पर तैनाती के लिए रवाना किया गया। विभिन्न जिलों में उन्हें तैनाती दी गई है। परेड के दौरान महिला प्रशिक्षुओं के घरवाले भी परेड ग्राउंड में मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी सिटी हेमराज मीणा, एएसपी चारु निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed