{"_id":"5dca79458ebc3e5b167b390f","slug":"passenger-bus-meets-accident-in-kushinagar-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यात्री बस पलटने से मची अफरा-तफरी, 16 घायल, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यात्री बस पलटने से मची अफरा-तफरी, 16 घायल, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
Tue, 12 Nov 2019 02:50 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया पडरौना मार्ग पर मंगलवार दोपहर अनुबंधित बस पलट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना में बस सवार 16 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन से सीएचसी कसया भेजवाया। बताया गया कि बस पडरौना से कसया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली को बचाते वक्त हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
फिलहाल घटना में घायल सभी लोगों का सीएचसी कसया में प्राथमिक उपचार चल रहा है। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम बस को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
एएसपी गौरव वंशवाल,सीओ रामदास प्रसाद, सीओ नितेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच कर जायजा ले रहे हैं। साथ ही डीएम डा.अनिल कुमार सिंह व एसपी विनोद कुमार मिश्र भी मौके पर मौजूद हैं।