{"_id":"57c05f0d4f1c1bd619d4efe5","slug":"parking-stand-of-kechari-will-be-of-four-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिला होगा दीवानी कचहरी का स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मंजिला होगा दीवानी कचहरी का स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में निर्माणाधीन वाहन स्टैंड।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट में चार करोड़ तीस लाख की लागत से बन रहा चार मंजिला दो पहिया वाहन स्टैंड सूबे में अद्वितीय होगा। इसके निर्माण से परिसर में वाहनों को खड़े करने की समस्या का समाधान हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह मुकम्मल इंतजाम होगा।
यूपी के किसी भी सिविल कोर्ट में अभी तक ऐसा दो पहिया वाहन स्टैंड नहीं बना है। इसमें तकरीबन 600 वाहन खड़े होंगे। बेहद मजबूती से बन रहा स्टैंड चार मंजिला होगा। एक तरफ से जाने और दूसरे तरफ से उतरने के लिए रैंप होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएडडीएस जल निगम को सौंपी गई है। अंबेडकर चौराहे की तरफ वाले मेन गेट के सटे ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि सिविल कोर्ट परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों से आवागमन में दिक्कतें होती हैं और सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। कुछ साल पहले इस स्थान पर वादकारियों के लिए स्टैंड बनाया गया था जो ठेके पर काम करता था। समस्या बढ़ने पर कैंट रोड पर भी स्टैंड बनाया गया लेकिन समस्या जस की तस रही। अब चार मंजिला स्टैंड के निर्माण से समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।