फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panic on rumors of bomb resembled chaos

बम की अफवाह से मची अफरातफरी

Tue, 09 Feb 2016 08:19 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह बम की अफवाह से अफरातफरी मची रही। ट्रॉमा सेंटर के सामने प्लास्टिक के एक डिब्बे को बम समझने के चलते करीब डेढ़ घंटे तक माहौल असामान्य रहा। उक्त डिब्बा दुर्घटना में घायल एक ट्रक ड्राइवर का निकला, जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 100 नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने भी जांच के बाद तस्दीक की कि यह बम नहीं है।
विज्ञापन



सुबह साढ़े आठ बजे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण सिंह की नजर काउंटर रूम से बाहर रखे एक काले रंग के झोले पर पड़ी। इसमें से दो तार निकले हुए थे। झोले को देखकर वह उसके मालिक को खोजने लगे। जब आसपास कोई नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ कि कहीं यह बम तो नहीं है। बात तेजी से फैली और ट्रॉमा सेंटर में काम कर रहे सभी कर्मचारी और डॉक्टर बाहर आ गए। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज परिसर में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। यहां तक पुलिस की ओर से इसकी सूचना डीएम तक पहुंचा दी गई। आनन-फानन में गुलरिहा थानाध्यक्ष मय दलबल मौके पर पहुंचे। जब झोले की तहकीकात हुई तो उसमें लाइसेंस, खाली प्लास्टिक का डिब्बा और दो तार मिले, जिन्हें देखकर बम होने की आशंका हुई थी। पुष्टि के बाद कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आया और अपना झोेला खोजने लगा। जब उसे उस झोले को दिखाया गया तो उसने बताया कि वह उसी का है। वह ट्रक ड्राइवर भगवान दास का तीमारदार था, जो ट्रामा सेंटर में भर्ती था। उसने बताया कि आठ तारीख को खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में ट्रक और डीसीएम की टक्कर में भगवान दास घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed