{"_id":"5d7f81ee8ebc3e93be63385f","slug":"over-speeding-indian-bus-full-of-pilgrims-meet-accident-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में पलटी भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में पलटी भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, 30 घायल
Tue, 17 Sep 2019 03:54 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 17 Sep 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के तनहू जिले के कलमाबारी में सोमवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 भारतीय नागरिक घायल हो गए। नेपाल के तनहू जिले के व्यास नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 कालमाबारी में सोमवार सुबह ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पोखरा पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद ने बताया कि भारतीय तीर्थयात्रियों की बस सोमवार को पोखरा से मुक्तिनाथ जा रही थी। गति अधिक होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर कमलाबारी के पास पलट गई। गोरखपुर के नंबर की बस में कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री सवार थे। बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद नेपाल पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को इलाज के लिए तनहू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि 12 लोगों की गंभीर हालत में पोखरा के मणिपाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल जयश्री, मधुकर, पुष्पा, रेखा कुलकर्णी, बड़लला, स्वाति बख्शी, यशोदा, माला कुलकर्णी, नंदा कुलकर्णी, ललिता तलपुर, अप्रक को मणिपाल शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल शांता वी (80), रमेश जोशी (60), लीला वी पांडेय (72), सुधा विमलिड़गे (67), सुधा काममारी (66), संदवा वैध (58) सरस्वती कुलकर्णी (65), विजया कुलकर्णी (84), विजय मालरंगे (64), सरस्वती कुलकर्णी (65), अपुर चक्रमणि (65), नंदा कुलकर्णी (53), रेवती (62) , जयश्री (63), माला कुलकर्णी (70), सालगी कुलकर्णी (75), पुरपा (58), अवधेश पांडेय (64) व रेखा कुलकर्णी (45) को भी चोटें आई हैं। इन्हें दमोली अस्पताल व रत्नाहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।