फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   organizer western railway won the match

मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय इंटर रेलवे आरपीएफ बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ ने जीत से शुरूआत की। उद्घाटन मुकाबले में पूर्व रेलवे कोलकाता को 50-21 से हराया। इसके अलावा उत्तर रेलवे दिल्ली और पश्चिम रेलवे मुंबई ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नौ टीमें हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन



सोमवार को पहला मैच मेजबान एनईआर और पूर्व रेलवे कोलकाता के बीच हुआ। 10 मिनट के पहले हॉफ में ही 11.4 की बेहतरीन बढ़त हासिल कर एनईआर ने बढ़त बना ली। एनईआर ने एकतरफा मुकाबले में कोलकाता को 50.21 से हरा दिया। टीम की ओर से कप्तान भीम सिंह, सूर्यभान, कमलेश भारती, अखिलेश्वर सिंह ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। दूसरा मैच उत्तर रेलवे दिल्ली और रेलवे सुरक्षा विशेष बल दिल्ली के बीच खेला गया।
विज्ञापन



इसमें उत्तर रेलवे की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 55.29 से जीत हासिल की। टीम के राजेश और अमित कुमार ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। तीसरा मैच पश्चिम रेलवे मुम्बई और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी के मध्य हुआ। इसमें मुंबई टीम ने 55.21 के अंतर से जीत दर्ज की। टीम के प्रदीप ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक प्वाइंट जुटाए। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ सुनील कुमार सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर हॉट एयर बैलून छोड़कर और आतिशबाजी के बीच प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मैच
0 पूर्व रेलवे कोलकाता बनाम पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर सुबह साढ़े बजे
0 उत्तर रेलवे दिल्ली बनाम दक्षिण मध्य रेलवे सिकन्दराबाद सुबह साढ़े सात बजे
0 पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे गुवाहाटी बनाम दक्षिण रेलवे चेन्नई सुबह नौ बजे
0 पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर बनाम पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर शाम चार बजे
0 आरपीएसएफ  दिल्ली बनाम दक्षिण मध्य रेलवे सिकन्दराबाद शाम चार बजे
0 पश्चिम रेलवे मुंबई बनाम दक्षिण रेलवे चेन्नई शाम साढ़े पांच बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed