{"_id":"5c769bb9bdec224c8b1b09fa","slug":"opposition-wants-to-stop-modi-from-becoming-prime-minister-again-says-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ-भतीजा के 15 साल पर बीजेपी के 22 महीने भारी, मोदी को फिर पीएम बनने से फिर रोकना चाहता है विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ-भतीजा के 15 साल पर बीजेपी के 22 महीने भारी, मोदी को फिर पीएम बनने से फिर रोकना चाहता है विपक्ष
Wed, 27 Feb 2019 07:46 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मोर्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे के 15 साल पर बीजेपी सरकार का 22 महीने का काम भारी है। सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, बल्कि गठगबंधन है। भ्रष्टाचार की जांच न हो, इसीलिए ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए सब एक हो गए हैं। लेकिन, लूट-खसोट की जांच रुकने वाली नहीं है। जो गलत होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। डिप्टी सीएम ने 183 करोड की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ व ‘सबका साथ सबका विकास’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल पर मोदी सरकार के 55 महीने भारी हैं। विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सरकार में दिल्ली से किसी योजना में यदि 100 रुपये भेजे जाते थे तो जनता तक आते आते उसमें से 85 रुपये खर्च हो जाते थे। मोदी सरकार ने इन्हीं बिचौलियों को खत्म किया है।
विज्ञापन
तय समय से करीब पौने दो घंटा विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई गरीब किसी भी धर्म या जाति का हो, वह बीमारी से नहीं मरेगा। आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हर व्यक्ति और उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उज्जवला और सौभाग्य योजना की विशेष रूप से चर्चा की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि जनहित में मोदी सरकार बड़े फैसले लेने में भी संकोच नहीं करती। नोटबंदी और पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सरहद में जवाबी कार्रवाई, इसका उदाहरण है। अंत में वह मोदी सरकार के पांच वर्ष और योगी सरकार की एक वर्ष 11 महीने की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके देकर मंच पर ही स्वागत किया। इस दौरान सांसद राजेश पांडेय, महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक रामानंद बौद्घ,विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, राधेश्याम दीक्षित आदि उपस्थित रहे।