फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Opposition have problem with India growing power says yogi

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी, बोले- भारत की बढ़ती ताकत से विपक्ष को दिक्कत

Tue, 02 Apr 2019 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition have problem with India growing power says yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक कार्यक्रम में विपक्ष पर चुन-चुन कर निशाना साधा। डीवीएन पीजी कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन का उद्घाटन किया, फिर एक घंटा से ज्यादा के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग 1947 से गरीबी मिटाने का वादा कर रहे हैं, वे अब पैसे देकर गरीबी मिटाने की बात कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है। विपक्ष को भारत की बढ़ती ताकत से दिक्कत है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मजबूती से आतंकवादियों को जवाब दे रहा है। अंतरिक्ष में दुनिया की चौथी शक्ति बना है लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। वह हर उपलब्धि को गलत ठहरा और सुबूत मांग रहा है। भारत ने अंतरिक्ष में बड़ा मुकाम हासिल किया तो कांग्रेस को दिक्कत हो गई। चुनाव आयोग से शिकायत भी की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी कैसे दी। हालांकि आयोग ने प्रधानमंत्री के कदम को सही ठहराया है।  
विज्ञापन


कॉमन वेल्थ गेम्स और कुंभ के आयोजन से अंतर साफ
मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल आयोजन के बहाने भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि कॉमन वेल्थ गेम्स के आयोजन में बड़ी रकम खर्च की गई, फिर देश-दुनिया में भारत की छवि को धक्का लगा। जमकर भ्रष्टाचार किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी सरकार ने कुंभ का सफल आयोजन किया। 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए। किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। कभी कुंभ में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी आए थे लेकिन भगदड़ में करीब 800 श्रद्धालु मारे गए थे। 2013 में भी भगदड़ मची थी। यह भाजपा और दूसरी सरकारों की कार्य संस्कृति को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक चाणक्य की भूमिका निभाएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी है। वह सही और गलत की पहचान करके चाणक्य की भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान, सम्मान बढ़ाया है। अब भारत दुनिया की छठवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले दो वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। फिर भारत का हर व्यक्ति खुशहाल होगा। गरीबी दूर हो जाएगी। शिक्षक समाज को जागरूक करें और बताएं कि आगामी चुनाव भारत की दिशा, दशा तय करेंगे। पूरी दुनिया की निगाह चुनाव पर है। बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े कद के नेता हैं, तभी डोकलाम में चीन को पीछे धकेला जा सका। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया।

विश्वविद्यालय के शिक्षक भी आए
शिक्षक सम्मेलन में गोरखपुर विश्वविद्यालय, एमएमएमयूटी, डिग्री कॉलेज, माध्यमिक विद्यालय और विशिष्ट बीटीसी के शिक्षक आए। इसमें डीएवीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, एमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशु, डॉ. विभ्राट चंद्र कौशिक, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, डॉ. सत्यपाल सिंह, बृजेश राम त्रिपाठी, डॉ. कुमुद सिंह, राम जन्म सिंह, रामनाथ गुप्ता, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, रणविजय शाही, प्रो. दिव्यारानी सिंह, डॉ. राजशरण शाही, प्रो. उमा श्रीवास्तव, जगदीश पांडेय, यशवंत सिंह, प्रो. वीके सिंह, राममोहन शाही, शैलेंद्र शाही, आरएन गुप्ता और दिग्विजय पांडेय मौजूद रहे।

पश्चिमी यूपी में अब कानून का राज
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी से छह बार विधायक और अब एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह बड़े गुर्जर नेता हैं। दो बार मंत्री भी रहे। बिना किसी शर्त गुंडों के झंडे को तिलांजलि देकर आए हैं। एमएलसी ने कहा था कि घर की महिलाएं पूछती हैं कि गुंडों का झंडा लेकर क्यों घूमते हैं तो जवाब नहीं दे पाते थे। अब पश्चिमी यूपी में कानून का राज है। कैराना सहित किसी भी क्षेत्र से पलायन नहीं होता है। मां, बहन और बेटियां सुरक्षित हैं। व्यापारी निडर होकर अपना काम कर रहे हैं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ भाजपा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। जिसने कानून से खेलने की कोशिश की, वे जेल में हैं। प्रदेश छोड़कर चले गए या फिर उनका राम नाम सत्य हो गया।


युवा सम्मेलन आज
भाजयुमो का युवा सम्मेलन मंगलवार को निपाल क्लब में होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में युवा पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed