फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Operations holds in district hospital

जिला अस्पताल में ऑपरेशन ठप, मरीज परेशान

Sun, 04 Sep 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Operations holds in district hospital
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन पूरी तरह से ठप हो गए हैं। वहीं जनरल सर्जरी में भी वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। एक ओटी में मरम्मत तो दूसरे में डॉक्टर की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। जबकि एडी हेल्थ और सीएमओ को डॉक्टर के लिए पहले ही पत्र लिखा जा चुका है और मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल मेें एक एनेस्थिसिया के डॉक्टर भी मौजूद है, जिसे अफसर चाहे तो भेज सकते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एनेस्थिसिया के एक ही डॉक्टर है। वह भी एसआईसी के पद है। प्रशासनिक काम बीच में छोड़कर ओटी में जाते हैं तो ऑपरेशन होता है। इससे प्रशासनिक काम प्रभावित होने लगता है। ऐसे में एसआईसी कुछ दिन ओटी तो कुछ दिन प्रशासनिक काम करके किसी तरह से मरीजों का ऑपरेशन करवा रहे हैं। ऑपरेशन न होने की वजह से वार्ड में दर्जनों मरीज एक-एक हफ्ते या इससे भी ज्यादा समय से अपने ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। कई तो डिस्चार्ज कराकर घर चले गए हैं और उनके तीमारदार आकर डेट मांगते हैं ताकि मर्ज का स्थायी निदान हो सके। उधर, आर्थो ओटी में मरम्मत का काम चलने की वजह से ऑपरेशन बंद है। 
विज्ञापन


एनेस्थिसिया के डॉक्टर की कमी है। सीएमओ, एडी हेल्थ को पत्र लिखा जा चुका है। डॉक्टर की कमी के वजह से ऑपरेशन कम हो पा रहे हैं। मेरे द्वारा ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। आर्थो ओटी में काम चल रहा है। जनरल ओटी में ही इन मरीजों का भी ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए एनेस्थिसिया डॉक्टर के लिए रिमाइंडर पत्र भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed