फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   operation and heart OPD hold in district hospital

ऑपरेशन नहीं हुए, हार्ट की ओपीडी भी ठप रही

Mon, 30 Nov 2015 07:56 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल के ऑर्थो और जनरल ओटी में एक भी ऑपरेशन नहीं हुए। डॉक्टर न होने और राज्यपाल के दौरे को लेकर चार सेफ हाउस बनाए जाने के कारण मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ गई। वहीं कॉर्डियोलॉजिस्ट न होने से हार्ट की ओपीडी भी ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार को भीड़ ज्यादा होने से तीन पर्ची काउंटर भी कम पड़ गए। घंटों कतार में लगने के बाद लोगों को पर्ची मिल सकी। इस बीच एसआईसी के पहल से हड्डी और जनरल सर्जरी की ओपीडी में आए मरीजों को इलाज मिल पाया।
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे के लिए बने चार सेफ हाउस में जिला अस्पताल के दो सर्जन और दोनों ऑर्थो सर्जन की ड्यूटी लगाई गई थी।
इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि सर्जरी और ऑर्थो की ओपीडी नहीं चल पाएगी। मगर अस्पताल खुलने से पहले ही एसआईसी ने सभी जिम्मेदारों के साथ वार्ता कर नई तैनाती पर आए ऑर्थो सर्जन को सोमवार से ही ड्यूटी शुरू करने को कहा। ओपीडी ठप न होने पाए इसके लिए जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस में तैनात सर्जन और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव से ओपीडी शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईसी के इन निर्णयों का फायदा मरीजों को मिला। सिर्फ हार्ट की ओपीडी नहीं चल सकी। इन मरीजों को मेडिसिन में भेजकर उपचार करवाने का प्रयास किया गया, जिससे मेडिसिन में भीड़ बढ़ गई और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए गए। ऑर्थो और सर्जरी दोनों ही ओपीडी में मरीजों को उपचार मिल गया। सिर्फ ऑपरेशन डॉक्टर के न होने की वजह से प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed