फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Open Indo-Nepal border become danger for both countries

खुली सीमा भारत और नेपाल के लिए खतरा

Fri, 10 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Open Indo-Nepal border become danger for both countries
दीप कुमार उपाध्याय का स्वागत करते गोरखा समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala
भारत-नेपाल खुली सीमा दोनों देशों की सुरक्षा के लिए खतरा है। दोनों ही देश आतंकवाद और नकली नोटों की समस्या से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। नेपाल की आर्थिक समृद्धि के लिए भारत का सहयोग बेहद जरूरी है। इसके लिए आवश्यकता है की नेपाल में बनी वस्तुओं का निर्यात भारत में हो। इसके लिए दोनों के देशों के बीच व्यापार पर लगने वाले टैक्स में कटौती करना बेहद जरूरी है। मौजूदा समय में नेपाल भारत से 12 वस्तुओं का आयात करता है और महज एक वस्तु का निर्यात। इसमें सुधार से नेपाल में उत्पादन का माहौल बनेगा और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
विज्ञापन


ये बातेें गुरुवार को यूथ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करने शहर पहुंचे नेपाल के राजदूत दीप कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होनें कहा कि भारत और नेपाल के संबंध अन्य देशों की अपेक्षा में ज्यादा प्रगाढ़ है। विकास के लिए दोनों देशों के बीच तकनीकी, शिक्षा, कृषि के साथ रेलवे और हवाई क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा की नेपाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू तो हुई है लेकिन उसके क्रियान्वयन के लिए आने वाले 10 महीनों में तीन चरणों में चुनाव होना है, जिसके बाद वहां भी संविधान लागू हो जाएगा। कार्यक्रम में महापौर डॉ सत्या पांडेय और पवन बथवाल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संचालन पवन उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन


गौतम गुरूंग की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
नेपाल में तैनात भारतीय राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने एक कार्यक्रम के तहत कूड़ाघाट तिराहे पर गौतम गुरूंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय गोरखा समाज के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें दिया। इस मौके पर तारा छेत्री, एल प्रसाद, अनिल क्षेत्रीय, ओम बहादुर, तुल बहादुर, मस्तराज यादव, प्रतिमा छेत्री, गौरव छेत्री, उत्तम सिंह, देवराज थापा, डंवर बहादुर आदि मौजूद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed