फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   OPD of Neuro in medical college does not work

मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन न होने से लौट रहे मरीज

Fri, 03 Feb 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
OPD of Neuro in medical college does not work
ओपीडी में लगा ताला। - फोटो : Amar Ujala
मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष के अड़ियल रवैये से संविदा पर तैनात न्यूरो सर्जन का एक्सटेंशन नहीं किया जा सका। इस कारण ट्रामा सेंटर से लेकर ओपीडी की व्यवस्था ठप पड़ गई है। हालांकि प्राचार्य से भी संविदा डॉक्टरों की इस मसले पर बात हुई थी, जिसके बाद उन्होंने समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन आलम यह है कि विभागाध्यक्ष और संविदा डॉक्टरों के बीच तनातनी से दूर-दराज से आ रहे मरीज बिना इलाज के ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल के इकलौते मेडिकल कॉलेज से अधिकांश वरिष्ठ डॉक्टरों का दूसरे मेडिकल कॉलेज तबादला हो चुका है। इस कारण यहां डॉक्टरों की कमी हो गई। इसे देखते हुए सरकार ने संविदा पर डॉक्टरों की तैनाती की थी। 27 जनवरी 2016 को पीजीआई के न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश शुक्ल ने संविदा पर कार्यभार संभाला था। डॉ. मुकेश ओपीडी और ट्रामा सेंटर में आने वाले एक्सीडेंट केस को भी हैंडल कर रहे थे। लेकिन न्यूरो विभागाध्यक्ष के मनमाने रवैए से 26 जनवरी को उनकी संविदा अवधि समाप्त हो गई।  
विज्ञापन


डीजीएम के आदेश को भी दिखाया ठेंगा 
डीजीएमई ने सभी संविदा डॉक्टरों का एक्सटेंशन करने का आदेश दिया था, लेकिन विभागाध्यक्ष ने आदेश को ठेंगा दिखाते हुए डॉ. मुकेश को एक्सटेंशन नहीं दिया। गुरुवार को भटहट निवासी सब्बीर 12 बजे न्यूरो विभाग में इलाज कराने आए थे लेकिन डॉक्टर न होने से वह निराश लौट गए। ऐसे ही 55 साल की हरपुर भीटी रावत की प्रभावती भी बिना इलाज वापस लौट गईं। प्रभावती ने लाचारी जताते हुए बताया कि एक बार आने पर 200 रुपये खर्च हो जाते हैं। बार-बार आने पर भी डॉक्टर के न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सटेंशन की स्वीकृति नहीं दी है, जिसकी वजह से मरीजों को दिक्कत आ रही है। संस्तुति कर डीजीएमई को पत्र भेजा गया है, जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी।
- प्रो. राजीव मिश्र, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed