{"_id":"5821d77c4f1c1ba16fb37d54","slug":"opd-are-not-found-working-during-inspection-by-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप मिली ओपीडी, बाहर से दवा लिखने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप मिली ओपीडी, बाहर से दवा लिखने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानने निकले सीएमओ मंगलवार को जहां भी पहुंचे, कमियां ही मिलीं। चौरीचौरा सीएचसी में ओपीडी ठप मिली। डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। वहीं बरही और न्यू पीएचसी अमरही स्वास्थ्य केंद्र पर भी डॉक्टर नहीं मिले। वहां मौजूद मरीजों ने डॉक्टरों की शिकायतों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त सीएमओ को थमा दी। अब सीएमओ भी बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों के तबादले की सूची तैयार कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार मंगलवार सुबह 10:20 बजे चौरीचौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वजीत प्रसाद, डॉ. जेएस शुक्ला, डॉ. एन. राय, डॉ. जीएस रमन, डॉ. राजेश शाही, एएनएम निर्मला, कर्मचारी धनंजय, केएम सिंह गैरहाजिर मिले। मरीजों की लंबी कतार लगी थी और उनके इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। मरीजों ने शिकायत की कि डॉ. शालिनी प्राइवेट प्रेक्टिस करती हैं। साथ ही सभी डॉक्टर बाहर की दवा लिखते हैं। मरीजों ने बाहर से लिखी गई दवाओं की पर्ची और दवाएं भी दिखाईं। वहीं एक मरीज ने रामसेवक फॉर्मासिस्ट पर प्लास्टर के लिए 300 रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया।
सीएमओ इसके बाद बरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉ. सुशील, डॉ. सुनील प्रजापति, सुधीर राय, धनंजय गैरहाजिर मिले। न्यू पीएचसी अमहीया में डॉ. एनके सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, एएनएम छाया देवी गैरहाजिर मिलीं। सीएमओ ने सभी के वेतन रोकने 4का आदेश दिया है। सीएमओ के साथ सहायक शोध अधिकारी सुधांशु श्रीवास्तव भी मौजूद थे। सीएमओ ने बताया कि दवाएं बाहर से लिखने और गैरहाजिर मिले डॉक्टरों के तबादले की सूची बनाई जा रही है। सब पर कार्रवाई होगी।