फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only two bank's ATM are worked

दो बैंकों के एटीएम बने सहारा, बाकी ने किया निराश

Mon, 28 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 28 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Only two bank's ATM are worked
एसबीआई के एटीएम के बाहर रकम निकालने कतार में खड़े लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम की स्थिति बदहाल है। बैंकों में जहां लाइन लग रही है वहीं एटीएम से लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। नोटबंदी के 19वें दिन भी एटीएम पर कमोवेश यही स्थिति रही। हालांकि एसबीआई और एचडीएफसी के एटीएम ने लोगों का थोड़ा साथ दिया।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार दो दिन बैंक बंद होने से पहले दिन ही शाम तक एटीएम खाली हो गए। रविवार को भी लोगों को एटीएम से निराश लौटना पड़ा। हालांकि कुछ हद तक एसबीआई और एचडीएफसी के एटीएम से लोगों को रकम मिली। दोनों बैंकों की मुख्य शाखाओं के पास लगाए गए एटीएम से लोग रुपये निकालने में सफल रहे। 
विज्ञापन

जहां थे नोट वहां नेटवर्क और बैट्री ने दिया धोखा

रविवार को एचडीएफसी के कुछ एटीएम ने लोगों को परेशान भी किया। बैट्री की खराबी की वजह से कहीं एटीएम में नोट होने के बाद भी लोगों ने लाइट आने का इंतजार किया तो कभी नेटवर्क की खराबी से उपभोक्ता बाहर इंतजार करते रहे। रविवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज परिसर स्थित एटीएम में सुबह से ही लोगों ने लाइन लगा रखी थी। काफी संख्या में लोगों ने रुपये भी निकाले, लेकिन दोपहर बाद लाइट कट जाने से एटीएम ने काम करना बंद का दिया। कुछ देर के बाद जब लाइट आई तो सर्वर ने दगा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई से नहीं मिली रकम

एसबीआई के एजीएम अमर सिंह का कहना है कि देर शाम तक आरबीआई से रकम नहीं मिल सकी। ऐसे में सोमवार को दोपहर बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी। शनिवार और रविवार को पहले से मौजूद करेंसी से किसी तरह काम चलाया गया। कल अगर आरबीआई से करेंसी आती है तो दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो सकेगी। उधर, लीड बैंक मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा को शनिवार शाम 40 करोड़ रुपये मिले थे। यह करेंसी चार बैंकों के बीच बांटी जानी है। ऐसे में कल सुबह से ही कुछ बैंकों और एटीएम की स्थिति सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed