फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   only two and four rupees subsidi in account

सब्सिडी के नाम पर खाते में पहुंचे दो-चार रुपये

Tue, 23 Feb 2016 01:10 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छोटी सी चूक ने जिले के सैकड़ों किसानों के होश फाख्ता कर दिए। पूरी कीमत देकर गेहूं बीज खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे किसानों के खाते में जब महज दो और चार रुपये पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान जब ब्लाक से लेकर तहसील और विकास भवन में शिकायत लेकर पहुंचे तो अफसर भी सकते में आ गए।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल शुरू हुई तो चूक पकड़ में आई । कृषि महकमे का कहना है कि खामियों को दुरुस्त कर फिर से नया बिल तैयार कर ट्रेजरी महकमे को फाइल भेज दी गई है। जल्द ही सब्सिडी की सही रकम किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन



बता दें कि अब बीज खरीद की व्यवस्था बदल दी गई है। नई व्यवस्था के तहत बीज खरीद के बाद किसानों के खाते में सब्सिडी भेजी जा रही है। प्रति क्विंटल बीज की खरीद पर 1400 रुपये सब्सिडी का प्रावधान है। एक किसान को एक क्विंटल प्रति हेक्टेअर बीज देने का प्रावधान है। किसी भी किसान को दो क्विंटल से अधिक बीज नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं का बीज खरीदने के बाद जिले के तमाम किसानों के  खाते में सब्सिडी की रकम तो पहुंच गई मगर छह से अधिक ब्लाकों तीन सौ से अधिक किसानों के खाते में मानक से बहुत कम सब्सिडी पहुंची। किसी-किसी के खातों में तो दो-चार रुपये ही पहुंचे। छानबीन में पाया गया कि डाटा फीडिंग के दौरान ही ऑपरेटरों ने गड़बड़ी कर दी थी जिस वजह से यह दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed