{"_id":"9cf09263ad250d9d600da809edc18f11","slug":"only-giving-user-charge-patient-can-take-platelets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ यूजर चार्ज देकर ही ले जाएं प्लेटलेट्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ यूजर चार्ज देकर ही ले जाएं प्लेटलेट्स
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स की कमी को दूर कर लिया गया है। मरीज या उनके तीमारदार को सिर्फ 200 रुपये यूजर चार्ज देने पर ही इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। ब्लड बैंक में पहले खून की कमी के कारण प्लेटलेट्स बनाने में दिक्कत आ रही थी।
हड्डी के ऑपरेशन, डेंगू और कुछ अन्य बीमारियों में सिर्फ प्लेटलेट्स की ही जरूरत होती है। लेकिन जिला अस्पताल में खून की कमी के कारण प्लेटलेट्स के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। इसके अलावा प्लेटलेट्स प्रयोग न होने पर जल्द खराब भी हो जाते हैं। इसलिए तीमारदारों को पहले खून की व्यवस्था करनी पड़ती थी, उसके बाद ही प्लेटलेट्स तैयार कर उन्हें दिया जाता था। सबसे ज्यादा दिक्कत निगेटिव ग्रुप के लिए होती थी। लेकिन अब खून पर्याप्त होते ही इस समस्या को दूर कर लिया गया है और इसे मुफ्त कर दिया गया है। जरूरतमंदों को इसे लेने के लिए केवल 200 रुपये यूजर चार्ज के रूप में देना होगा।
बता दें कि बीते दिनों खून की कमी दूर करने के लिए एसआईसी की पहल पर डॉक्टरों ने रक्तदान किया था। इसके बाद कई संस्थाएं आगे आई हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केएम सिंह ने बताया कि लोगों में रक्तदान के प्रति रुझान बढ़ा है। इसी कारण खून की कमी अब नहीं है। ब्लड बैंक में करीब 90 यूनिट खून है। सभी ग्रुप के खून होने पर प्लेटलेट्स बनाकर जरूरतमंदों को सिर्फ यूजर चार्ज पर ही दिया जा रहा है।