फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   only 50 percent compensation didtributed

मुआवजे की आधी रकम बंटी, आधी बनी चुनौती

Wed, 25 May 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 May 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
only 50 percent compensation didtributed
रुपया
जिले को मुआवजे के तौर पर मिले करीब एक अरब रुपये में से 52 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं पर बची करीब आधी रकम का समय से वितरण प्रशासन के सामने चुनौती बना हुआ है। करीब महीने भर से लगातार तीन-तीन शिफ्ट में 24 घंटे मुआवजा वितरित करने से लेखपाल और कानूनगो जहां थक गए हैं वहीं बैंक खातों, किसानों के नाम में गड़बड़ी और सर्वर की दिक्कत ने भी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


तमाम सख्ती के बाद आधी रकम बांटने में जिला प्रशासन को एक महीने लग गए। ऐसे में बाकी बची रकम को भी वितरित करने में लगभग इतना ही समय लग जाएगा, जबकि मुख्य सचिव ने दो मई की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सात दिन में मुआवजा बांटने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


मुआवजा वितरण में सहजनवां और कैंपियरगंज तहसील ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई। हालांकि इन दोनों तहसीलों में दूसरे तहसीलों की तुलना में कम ही रकम का वितरण करना था। वहीं खजनी, गोला और चौरीचौरा सबसे पीछे हैं। खजनी में जहां अब भी करीब 16.71 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं वहीं गोला में 12.43 करोड़ और चौरीचौरा में 11.97 करोड़ रुपये बांटा जाना है। इसी तरह सदर तहसील में 1.87 करोड़ और बांसगांव में 6.46 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed