{"_id":"57153bde4f1c1bf4338b4bcf","slug":"online-result-of-class-5-and-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा पांच व आठ का रिजल्ट होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा पांच व आठ का रिजल्ट होगा ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के क्रम में विभाग ने एक और फैसला लिया है। अब कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों का रिजल्ट ऑनलाइन किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि विद्यार्थी और अभिभावक कभी भी अपना अंक पत्र देख सकेंगे और उसकी प्रिंट हासिल कर सकेंगे।
इस साल परिषदीय स्कूलों में कई बदलाव किए गए। अप्रैल से सत्र शुरू करने से लेकर बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कापी और पेपर देकर वार्षिक परीक्षा करायी गई। इसके अलावा पैरेंट-टीचर मीटिंग कराकर अंक पत्रों का वितरण किया गया। यही नहीं आठवीं कक्षा की कापियां दूसरे स्कूलों से चेक कराई गई। बदलाव के इसी क्रम में अब कक्षा 5 व 8 का रिजल्ट आनलाइन किया जाएगा।
शासन से आए निर्देश पर बीएसए ओपी यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक के तहत आने वाले स्कूलों के बच्चों का रिजल्ट विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कराएं। प्रोफार्मा में छात्रों को रोल नंबर और उनके प्राप्त अंक का प्रतिशत अपलोड किया जाएगा।