{"_id":"5c5354b8bdec22736d6a0fbb","slug":"online-polytechnic-entrance-exam-form-will-be-filled-by-april-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: 28 तक भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, आवेदन भरते वक्त रखें इस का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: 28 तक भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, आवेदन भरते वक्त रखें इस का ध्यान
Fri, 01 Feb 2019 01:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के सरकारी, एडेड एवं निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। एक जुलाई 2019 को न्यूनतम 14 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
शासन ने पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिए हैं। इच्छुक 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य-ओबीसी विद्यार्थियों को तीन सौ रुपये और एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को दो सौ रुपये ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। बैंक चार्ज अलग से देना होगा। ई-चालान से भी फीस जमा करा सकते हैं। एक बार आवेदन के बाद छात्र इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को सुबह नौ से 12 बजे और 2:30 से 5:30 बजे की पाली में होगी।
विज्ञापन
- मोबाइल नंबर और ईमेल भरते वक्त बरते सर्तकता
आवेदन फार्म भरते वक्त अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ही दर्ज करना होगा। भविष्य में परीक्षा और काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल से ही होगी। आवेदन के बाद मोबाइल और ईमेल को नहीं बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
10 जून तक परिणाम घोषित होने वाले विद्यार्थी ही होंगे शामिल
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने जिन विद्यार्थियों को अपनी अर्ह परीक्षा का परिणाम दस जून के बाद आने की उम्मीद है, उनसे एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं होने की अपील की है। परिषद का कहना है कि इससे प्रवेश लेने के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।