{"_id":"dfd0ee5d9d3087ef8624c83b7c4e8e49","slug":"online-birth-and-deth-certificate-arrangement-fail-in-nagar-nigam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन व्यवस्था फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन व्यवस्था फेल
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। सर्वर काम न करने का हवाला देते हुए फिर से ऑफलाइन प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। कई जिलों में अभी इस व्यवस्था की शुरुआत भी नहीं हुई है।
नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में अक्सर धांधली की शिकायत मिलती रहती है। बड़ी संख्या में दलाल नगर निगम परिसर में ही घूमते रहते हैं। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था होने से इसमें रोक की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन कुछ दिन के बाद ही ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो गई है।
वहीं नगर निगम परिसर में फिर दलालों का जमावड़ा लगने लगा है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि कुछ दिनों में सर्वर ठीक कराकर ऑनलाइन व्यवस्था को फिर से शुरू करा दिया जाएगा। देवरिया, बस्ती में अभी इस व्यवस्था की शुरुआत भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
- सर्वर फेल होने की वजह से फिलहाल ऑनलाइन व्यवस्था के तहत जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम बंद है। इस वजह से फिलहाल कुछ दिनों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था शुरू कराई गई है।
सतीश कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
- एनआईसी में खराबी आने से दो तीन दिनों से सर्वर स्लो चल रहा है। इस वजह से नगर निगम को ऑफलाइन व्यवस्था के तहत प्रमाणपत्र बनाने की छूट दी गई है। दो-तीन दिनों में सेंट्रल सर्वर की क्षमता बढ़ाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फिर से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। फिलहाल जहां भी इसकी शुरुआत हुई है, उसमें यह दिक्कत है।
रत्नाकर शुक्ला, जिला समन्वयक