{"_id":"5d3a0fe78ebc3e6cea176c3c","slug":"online-attendence-system-in-ddu-gorakhpur-city-news-gkp3152781174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय आए हैं तो कक्षा में जाना ही पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय आए हैं तो कक्षा में जाना ही पड़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय आए हैं तो कक्षा में जाना ही पड़ेगा
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक और विद्यार्थी अब कक्षाएं छोड़कर जा नहीं पाएंगे। इसी साल से ऑनलाइन हाजिरी होगी। उपस्थिति की रिपोर्ट विद्यार्थी के साथ ही उसके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही उपस्थिति का विवरण परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भी भेजा जाएगा। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने इसके लिए एडवांस अटेंडेंस मॉड्यूल तैयार किया है। सभी विभागाध्यक्षों व शिक्षकों की लॉगइन आईडी तैयार कर उन्हें सौंप दी गई है। कुलपति प्रो. वीके सिंह की मौजूदगी में सभी विभागाध्यक्षों को उपस्थिति दर्ज करने के तरीके भी बताए गए हैं। एक सप्ताह तक यदि किसी शिक्षक ने हाजिरी नहीं दर्ज की तो उस सप्ताह का ऑप्शन समाप्त हो जाएगा। यह माना जाएगा कि संबंधित शिक्षक एक सप्ताह तक कक्षा में नहीं गए। उस कक्षा के विद्यार्थी भी उस सप्ताह के लिए अनुपस्थित मान लिए जाएंगे। इस सिस्टम का लिंक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जुड़ा है। जिससे परीक्षा विभाग को हर कक्षा के विद्यार्थी की हाजिरी की ऑनलाइन डिटेल मिलती रहेगी। कुलपति को भी इस सिस्टम से जोड़ा गया है। सभी के अलग लॉगइन व पासवर्ड हैं। सिस्टम से जुड़े यह लोग जब चाहे किसी की भी हाजिरी चेक सकते हैं।
ऐसे होगी हाजिरी
शिक्षक क्लास में पहुंचने के बाद पुराने तरीके से रजिस्टर पर सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करेंगे। उसे उसी दिन रात 12 तक जब भी मौका मिले लॉगइन खोलकर ऑनलाइन दर्ज कर देंगे। ऑनलाइन दर्ज होते ही यह हाजिरी सिस्टम में अपलोड जाएगी।
विज्ञापन
अगस्त से सभी विभागों में एडवांस मॉड्यूल के तहत हाजिरी होगी। यह बहुत ही बेहतर मॉड्यूल है। इससे कई स्तर पर हाजिरी की निगरानी होगी। कक्षा छोड़ने का अवसर किसी को नहीं मिल पाएगा।
- प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, नोडल अफसर (एडवांस अटेंडेंस मॉड्यूल)