{"_id":"57f51e3a4f1c1b5d4826f62b","slug":"one-more-died-due-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक और मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक और मौत, तीन भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 05 Oct 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
बुधवार को डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई। शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की जहां मौत हो गई, वहीं बड़े भाई का उपचार चल रहा है। उधर, जिला अस्पताल की पैैथोलॉजी जांच में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसमें से दो को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में 20 से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। इन सब से बेखबर स्वास्थ्य महकमे ने इसके रोकथाम के लिए अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया है।
बड़हलगंज के सोतू चौराहा के पास रहने वाले मोनू बर्नवाल (25) और उनके बड़े भाई निक्की बर्नवाल (38) को तेज बुखार होने पर घर वालों ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव के ही कई लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अभी तक क्षेत्र में फॉगिंग या कोई भी ठोस उपाय भी नहीं किया जा रहा है, जिससे बीमारी पर रोक लगाई जा सके। वहीं जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में झंगहा की मुन्नी देवी (32), गोला के शिवप्रसाद (40) और ओपीडी में आए शेखर (30) में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुन्नी और शिवप्रसाद को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं शेखर को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है।